Friday, 27 May 2022

बच्चों को प्ले स्कूल भेजने के फायदे (Playschool Benefits for Kids)

 HEADING 1

1. भाषा और शब्दाबली में सुधार

प्ले स्कूल जाने से बच्चों की भाषा और शब्दाबली में सुधार आता है और शब्दावली का विकास होता है क्योंकि बच्चे घर पर जितना सीख पाते हैं और उससे अधिक प्ले स्कूल में बोलना और शब्दों को पहचनना सीखते हैं। इसके अलावा अन्य बच्चों के साथ वह सामंजस्य और शेयरिंग की आदत का विकास भी कर पाते हैं। इससे वह धीरे-धीरे खुद को एक्सप्रेस करना सीखते हैं। 

2. सीखने की क्षमता का विकास

छोटे बच्चों में सीखने और किसी चीज के बारे में जानने की जिज्ञासा बहुत ज्यादा होती है। वह आमतौर पर आसपास की चीजों को छूने, खेलने और देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। कई बार पेरेंट्स बच्चे को घर पर उस तरह से समय नहीं दे पाते हैं ताकि वह उनकी हर जिज्ञासा और एक्टिविटी पर ध्यान दें लेकिन प्ले स्कूल में उन्हें तरह-तरह के खेल और एक्टिविटी को करने और चीजों से खेलने का मौका मिलता है। इससे बच्चे की सीखने की क्षमता विकसित होती है और वह किसी चीज को करने से पीछे नहीं भागता है। 

 

Ads by Jagran.TV


Image credit- Freepik

3. मोटर कौशल का विकास

बच्चा प्ले स्कूल में कई तरह की गतिविधियों में भाग लेता है, जिससे उनके मस्तिष्क, हाथ और आंख के समन्वय में सुधार होता है। क्रेयॉन से रंगने से लेकर खेलने और स्लाइड पर चढ़ने तक और सीढ़ी पर चढ़ना-उतरना बहुत सामान्य लगने वाली गतिविधियों की मदद से भी आपके बच्चों में मोटर कौशल का विकास होता है। प्ले स्कूल में बूच्चे मस्ती और अन्य बच्चों के साथ यह तेजी से सीखते हैं। 

4. दोस्त बनाने में मदद मिलती है

मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और उसके लिए दोस्ती करना और लोगों से संपर्क बनाना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में हमें बच्चों को छोटी उम्र से ही लोगों के साथ व्यवहार करना सीखाने की जरूरत है ताकि बड़े होकर उन्हें किसी तरह की व्यवहार संबंधित दिक्कतें आएं। प्ले स्कूल में बच्चे कई अलग-अलग तरह के व्यवहार वाले बच्चों के साथ खेलते हैं और दोस्त बनाते हैं। इससे उनमें लोगों के साथ समन्वय बनाने की क्षमता का विकास होता है। 

इसे भी पढ़ेंस्कूल जाने वाले बच्चों में माता-पिता को शुरुआत से ही डालनी चाहिए ये 10 आदतें, हमेशा रहेंगे क्लास में आगे

5. स्वतंत्र रहना सीखें

घर पर बच्चों को हम कई चीजों को छूनें से रोकते हैं और समय की कमी के कारण उन्हें कई तरह की एक्टिविटीज करने से रोकते हैं लेकिन प्ले स्कूल में वह अपने पसंद का खेल खेलने और गतिविधियों को चुनने के लिए स्वतंत्र रहते हैं। साथ ही वह खुद से खाना, हाथ साफ करना, अपनी चीजों को जगह पर रखना और गिरकर उठने की आदत सीखते हैं। 

बच्चे को प्ले स्कूल कब भेजना चाहिए

पेरेंट्स को अपने बच्चे को प्ले स्कूल तभी भेजना चाहिए, जब वह इसके लिए तैयार हो ताकि उन्हें वहां किसी तरह की कोई समस्या हो और वह स्वतंत्र रूप से अपना काम कर सकें। इसके लिए आप बच्चे को ढाई साल से साढ़े तीन साल की उम्र में ही प्ले स्कूल भेजें ताकि वह अपने काम खुद से कर सकें और साथ ही वह किसी से अपनी बात कह सकें। जैसे वह अपने टीचर को भूख लगने और बाथरूम जाने के बारे में बता सकें। बहुत छोटे बच्चे को प्ले स्कूल भेजें। इससे उनके विकास पर असर पड़ सकता है। 


Image credit- Freepik

क्या आपका बच्चा प्री-स्कूल जाने के लिए तैयार

1. रूटीन

इसके लिए आपको देखने की जरूरत है कि क्या आपका बच्चा इतना बड़ा है कि वह एक रूटीन को फॉलो कर सके। जैसे पढ़ाई, खेलने और लंच जैसी चीजों को लेकर उनका एक रूटीन होना चाहिए। अगर आपका बच्चे को एक रूटीन फॉलो करने में परेशानी आती है, तो प्ले स्कूल भेजने से पहले उन्हें घर पर ही एक रूटीन का पालन करना सीखाएं ताकि उनके लिए प्ले स्कूल की दिनचर्या को अपनाना आसान हो। 

2. संचार कौशल 

प्ले स्कूल भेजने से पहले आपको यह बात सुनिश्चित करनी चाहिए कि आपका बच्चा अपनी बातों को समझा पाता है या नहीं क्योंकि वहां आप उनकी बातों को समझने के लिए नहीं होगें। ऐसे में भूख लगने पर या बाथरूम के लिए उन्हें स्वयं ही कहना होगा, तो क्या वह किसी से आपकी अनुपस्थिति में सहजता से बात कर पाते हैं। 


Image credit- Freepik

3. क्या पेरेंट्स से दूर रह पाता 

कई बच्चे पेरेंट्स को देखने पर रोने लगते हैं और फिर उन्हें शांत करना बेहद मुश्किल हो जाता है। अगर आपके बच्चे के साथ भी ये चीजें हैं, तो आपको ये समझना चाहिए कि आपका बच्चा अभी प्ले स्कूल के लिए तैयार हैं और वह अकेले में रहने के लिए तैयार नहीं है इसलिए उन्हें धीरे-धीरे खुद से अलग खेलने और समय बिताने की आदत डलवाएं। 

4. अपना काम स्वयं कर सकते हैं

कई बार प्ले स्कूल में भी बच्चे को अपना काम करने में परेशानी होती है और वह स्वतंत्र रूप से खेलने और कूदने में सक्षम नहीं होते हैं। ऐसे में वह अपना मन प्ले स्कूल में अन्य बच्चों के साथ नहीं लगा पाते हैं और रोने लगते हैं। इसलिए आपको बच्चों को प्ले स्कूल भेजने से पहले बाथरूम करना, टॉयलेट जाना और कपड़े पहनना सीखना चाहिए। साथ ही उन्हें घर पर खुद से खेलने के लिए छोड़ दें ताकि वह स्वतंत्र रूप से अपनी मनपसंद खेल या चीजों का चुनाव कर सकें।

 


No comments:

Post a Comment

primary school meaning in Hindi

Heading 7 primary school meaning in Hindi • प्राथमिक विद्यालय • प्रारम्भिक शिक्षा केन्द्र • प्राथमिक ...